Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इससे हमारा NavIC नेविगेशन सिस्टम और मजबूत होगा। नाविक सैटेलाइट्स से हमारी सेनाओं को दुश्मनों के ठिकानों की सटीक जानकारी मिलेगी। इनके अलावा, नेविगेशन सर्विस भी मजबूत होगी।
इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ ने बताया कि भारत के पास 7 नाविक सैटेलाइट्स थे। इनमें से 4 ही काम कर रहे हैं। 3 खराब हो चुके हैं। अगर हम तीनों को बदलते तब तक ये 4 भी बेकार हो जाते। इसलिए हमने पांच नेक्स्ट जेनरेशन नाविक सैटेलाइट्स NVS को छोड़ने की तैयारी की। NVS-01 उनमें से एक है।