Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
अब तक इस मुद्दे से कन्नी काटने वाली भाजपा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। दरअसल भाजपा के हर सियासी एजेंडे को पूरा कराने में संघ परिवार की बड़ी भूमिका होती है लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में अति आत्म विश्वास से लबरेज भाजपा संगठन ने संघ परिवार को उतना तरजीह नहीं दिया। लिहाजा इसका खामियाजा भी भाजपा को भुगतना पड़ा है।
2024 के चुनाव में जिस तरीके से भाजपा को नुकसान हुआ है उससे भाजपा पर दबाव बढ़ा है। चुनाव नतीजों ने भाजपा को ही नहीं संघ को भी झकझोर कर रख दिया था। संघ और भाजपा की चिंता यह है कि लोकसभा नाव में दलितों-पिछड़ों ने जिस तरह से वोट की ताकत दिखाई वो भाजपा के लिए बड़ा खतरा है।