Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर महल को पर्यटकों को सवारी कराने वाली हथिनी गौरी एक बार फिर भड़क गई। हथनी गौरी ने रूसी पर्यटक को पहले सूंड से पकड़ा, घुमाया और फिर फेंस दिया। गौरी के पटकने के कारण महिला पर्यटक घायल हो गई बाद में उसे इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 फरवरी को हुई इस घटना के बाद हथिनी गौरी को अनफिट घोषित कर बैन लगा दिया है। वह पर्यटकों को सवारी नहीं करा सकेगी। वहीं पेटा ने हथनी गौरी को सेंचुरी भेजने की मांग की है।जानकारी के अनुसार यह घटना 13 फरवरी है। हाथी पर्यटकों को आमेर महल के जलेब चौक पर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान एक रूसी पर्यटक मारिया हथिनी गौरी पर बैठी हुई थी। मारिया के गौरी के मुंह और आंख पर हाथ लगाया तो वह भड़क गई और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। प्रशासनिक वाहन से मरिया को तत्काल सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाथी के पकटने के कारण उसके पेर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा कुछ मामूली चोटें भी आई थीं।