Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
लरभारत एक ऐसा देश है जो कभी भी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटता था। वह जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे खड़ा रहा है। इसी क्रम में उसने गरीबी और भूख से निपटने के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह दान भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका द्वारा चलाए जा रहे एक फंड में दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गरीबी एवं भूख उन्मूलन (IBSA) फंड के योगदान के रूप में संयुक्त राष्ट्र दक्षिण दक्षिण सहयोग कार्यालय (UNOSSC) की निदेशक दीमा अलखातिब को सोमवार को 10 लाख डॉलर का चेक सौंपा। कंबोज ने कहा कि भारत की जी 20 अध्यक्षता का ध्यान लोगों का लोगों द्वारा और लोगों के लिए विकास पर था। उन्होंने कहा कि भारत आईबीएसए फंड का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि हम मानते हैं कि फंड ने ग्लोबल साउथ में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। इसके अलावा दक्षिण दक्षिण सहयोग की भावना को मजबूत किया है।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका आईबीएसए फंड में हर साल 10 लाख डॉलर का योगदान करते हैं