Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
मलेशिया के सेलांगोर में एक प्राइवेट प्लेन दो वाहनों से टकराकर क्रैश हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। प्लेन में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। हादसे में सड़क से गुजर रहे दो लोगों की भी मौत हुई है। हादसे से कुछ देर पहले प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया था। यह हाईवे पर लैंड करने लगा उसी दौरान एक कार और एक बाइक से टकरा गया। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के मुताबिक 2022 में कुल प्लेन से जुड़ी 39 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 174 से ज्यादा से लोगों की मौत हो गई। इसी संस्था ने बताया कि 1982 से 2019 तक 83 हजार से ज्यादा प्लेन दुर्घटनाएं हुईं और इसमें करीब 95 हजार लोग घायल हुए। हालांकि, संस्था ने मौतों का आंकड़ा नहीं बताया।