Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
चीन ताइवान पर कब्जा करने के लिए लगातार घुसपैठ करता रहता है। पिछले कुछ महीनों से उसने ताइपे के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। एक बार फिर बीजिंग की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कीचीन और ताइवान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। बीजिंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर चीनी सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के विमान और नौसैनिक पोत ताइवान की सीमा के करीब देखे गए। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे ताइवान के आसपास नौ चीनी सैन्य विमान और नौ नौसैनिक पोत उड़ान भरते देखे गए। सेना ने बताया कि नौ विमानों में से छह ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है।एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में अब तक ताइवान ने 71 बार विमानों और 36 बार चीनी जहाजों का पता लगाया है।