Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान का सामना कर रही है। गर्मी का कहर इस समय सबसे ज्यादा मेक्सिको में देखा जा सकता है। यहां के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। खैर, इस बीच खबर आई है कि यहां के तापमान में हाल के दिनों में कमी आई है। दरअसल, भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश के होने से राहत मिली है। हालांकि, कुछ उत्तरी शहरों में अभी भी उच्च तापमान दर्ज किया गया है। सोनोरा राज्य के अकोन्ची शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।