Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान जकार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत सरकार ने लोगों के जीवन को कठिन बनाने वाले नियमों को विनियमों को बदल दिया है। जयशंकर ने भारतीय प्रवासियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत की विकास कहानी में आप सभी भी भाग लें। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भारत में हो रहे बदलावों के बारे में बात की। विदेश मंत्री ने भारत और इंडोनेशिया के बीच समानताएं भी बताईं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने लगभग एक ही समय में आजादी के लिए संघर्ष किया। दोनों देश कई परंपराएं, पुरातात्विक स्थल और कई सांस्कृतिक प्रथाओं को भी साझा करता है। आसियान देशों के इंडोनेशिया सबसे बड़ा देश है। इंडोनेशिया सांस्कृतिक प्रभाव वाली सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज हम दोनों देशों का व्यापार 40 अरब अमेरिकी डॉलर के करीब पहुंच गया है।