Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
दुनिया में आज जहां एक तरफ युवक-युवतियां वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। वहीं मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में आधे से अधिक मतदाता, जो कि युवा हैं नई सरकार बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था मानवाधिकारों पर चिंताओं के बीच यहां 20 करोड़ से अधिक मतदाता नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इंडोनेशिया में फिलहाल जोको विडोडो राष्ट्रपति हैं। आज दुनिया के सबसे बड़े एक दिवसीय चुनाव में न केवल नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को बल्कि संसदीय और स्थानीय प्रतिनिधियों को भी चुना जाएगा। जोकोवी के नाम से लोकप्रिय विडोडो अपने दो कार्यकाल की अधिकतम सीमा पूरी कर चुके हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद इंडोनेशिया अपनी राजनीति में एक नए चरण की शुरुआत करना चाहता है। इंडोनेशिया की कुल 27 करोड़ आबादी में से 20.4 करोड़ लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए उम्मीद है कि अधिक लोग मतदान करेंगे। पिछले साल 2019 में 81 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। जकार्ता के पूर्व गवर्नर अनीस बास्वेडन राष्ट्रपति पद के शीर्ष तीसरे उम्मीदवार है। मुहैमिन इस्कंदर अनीस उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।