Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ उनके तीन देशों के विदेश दौरे की शुरुआत हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा के बाद ब्राजील पहुंचेंगे। जहां पीएम जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे गुयाना के दौरे प रहेंगे। वे नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नाइजीरिया का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी थी। आर्थिक संबंध सचिव दम्मू रवि ने एक बयान में कहा कि भारत की ओर से यह यात्रा 17 साल के अंतराल के बाद हो रही है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी की नाइजीरिया यात्रा कई मायनों में खास है क्योंकि 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अफ्रीकी देश के दौरे पर आ रहा है। इससे पहले, अक्तूबर 2007 में मनमोहन सिंह ने नाइजीरिया की यात्रा की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित हुई थी।