Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
एक तरफ सऊदी अरब के जेद्दाह में रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने पर चर्चा चल रही है और दूसरी तरफ दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें उसने यूक्रेन के कई ड्रोन को नष्ट कर दिया। रूस का कहना है कि उसने एक हफ्ते में इस तरह के तीसरे हमले में मास्को की ओर जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन पर 70 ड्रोन और मिसाइल हमले किए। वहीं यूक्रेन ने क्रीमिया को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले दो पुलों को निशाना बनाया। मास्को द्वारा नियुक्त प्रमुख ने कहा कि प्रायद्वीप पर चोन्हार पुल एक मिसाइल हमले से क्षतिग्रस्त हो गया। इस पुल को 2014 में मास्को ने यूक्रेन से छीन लिया था। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी ने रूसी बलों के लिए तेल ले जा रहे टैंकर पर हमले की पुष्टि की है। वहीं जेलेंस्की ने यूक्रेन पर हमले की निंदा की है।