Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अब जल्द ही अपने कैबिनेट गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। माना जा रहा है कि जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही ट्रंप अपने मंत्रिमंडल के चेहरों को तय कर लेंगे। रिपब्लिकन नेता के कैबिनेट में कई नए और अहम चेहरों को लाए जाने का अनुमान है। हालांकि, इनमें एक नाम पुराने सहयोगी माइक पोम्पियो का भी हो सकता है। इतना ही नहीं ट्रंप कई बड़े नामों के साथ एक भारतवंशी कश्यप पटेल को भी कैबिनेट में जगह दे सकते हैं। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर ट्रंप की अगली सरकार का स्वरूप क्या हो सकता है? किन बड़े नेताओं के उनके कैबिनेट से जुड़ने की चर्चाएं हैं। आइये जानते हैं..1. वित्त मंत्री के लिए पांच नामों की चर्चाडोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख आर्थिक सलाहकारों में से एक स्कॉट बेसेंट को अमेरिका में संभावित वित्त मंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। येल यूनिवर्सिटी में कई वर्षों तक शिक्षण देने और हेज फंड निवेशक के तौर पर पहचान बना चुके बेसेंट के ट्रंप के साथ काफी गहरे रिश्ते भी रहे हैं। बेसेंट लगातार ट्रंप के अलग-अलग देशों पर आयात-निर्यात शुल्क लगाने के पक्षधर रहे हैं।