Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
अमेरिकी राजनेताओं समाचार पत्रों और अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थानों ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर बुधवार को भारत की सराहना की। यहां की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई।।बता दें हैरिस की मां भारत से थीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस मिशन और अंतरिक्ष खोज में आपके साथ अधिक व्यापक रूप से साझेदारी करने पर हमें गर्व है। अमेरिका भी तारीफ करते नहीं थक रहा है। हालांकि चंद्रमा पर इससे पहले तीन देश (अमेरिका, रूस और चीन) कदम रख चुके हैं लेकिन दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश भारत हैं। बता दें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मानना है कि चांद पर पानी के निशान मिल सकते हैं।