Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
दुनिया के कई देश युद्ध में घिरे हुए हैं। जहां रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं ईरान और इस्राइल के बीच भी जंग छिड़ती दिख रही है। दो कट्टर दुश्मन देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इधर, हमास और इस्राइल बीते छह महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। इन सबके बीच, इस्राइल ने एक बार फिर कहा कि वह हमास को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी गाजा के राफा में अपने अभियान के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं, पड़ोसी मिस्र ने उसे कड़ी चेतावनी दी है। बता दें कि सात अक्तूबर के बाद से गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान में 34,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।