Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में निकासी मिशन से मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान दो दर्जन नाइजीरियाई सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। निकासी मिशन नाइजर चुकुबा गांव में सशस्त्र डाकुओं के हमले में घायल और मारे गए सैनिकों की निकासी को लेकर चलाया गया था। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है।राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलिइससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ये अधिकारी और जवान एक निकासी मिशन के दौरान ड्यूटी पर थे। हमारे प्यारे देश के प्रति अपनी समर्पित सेवा में उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी।