Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक भारतीय मूल के एक शख्स की मौत हो गई। 41 साल के विवेक तनेजा एक रेस्टोरेंट के बाहर बेहोश हालात में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।मामला 2 फरवरी का है। पुलिस ने अब इस मामले की से जुड़ी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा- 2 फरवरी को रेस्टोरेंट के बाहर विवेक का एक शख्स के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। जब हम वहां पहुंचे तो विवेक बेहोशी की हालत में मिले। जमीन पर गिरने की वजह से उनके सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां 5 दिन बाद 7 फरवरी को उनकी मौत हो गई।पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। उस पर 20 लाख 75 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हुई है। झगड़े की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं विवेक वर्जिनिया राज्या के रहने वाले थे। वो एक टेक कंपनी के मालिक थे। उनके बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 4 फरवरी को भारतीय छात्र पर हमला हुआ था शिकागो में 4 फरवरी को एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ था। घटना का एक वीडियो सामने आया था। इसमें 3 हमलावर छात्र का पीछा करते नजर आए थे। इसके बाद तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा था फोन छीन लिया था और भाग गए थे। छात्र खून से लथपथ नजर आया था।