Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस आज 4 दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। वो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रोजेक्ट 75I के तहत 43,000 करोड़ रुपये की लागत की 6 एडवान्स्ड डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की डील हो सकती है। साथ ही दोनों नेताओं के बीच एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन्स की तकनीक में सहयोग पर भी चर्चा होगी।इससे पहले सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग के बाद उन्होंने कहा- भारत की रूसी हथियारों पर निर्भरता जर्मनी के पक्ष में नहीं है। डीडब्ल्यू न्यूज से बात करते हुए पिस्टोरियस बोले- भारत लंबे समय से डिफेंस से जुड़ी जरूरतों के लिए रूस पर निर्भर रहा है। वहीं 2022 की शुरुआत में यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद भारत कम दाम में रूस कच्चे तेल का प्रमुख दावेदार बन गया है।