Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
एक समय था जब पाकिस्तान के मंत्री फवाद खान ने भारत के चंद्रयान-2 मून मिशन का मजाक उड़ाया था। वहीं इसके उलट उन्होंने आज भारत के चंद्रयान-3 मून मिशन की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि ये मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इसके साथ ही पाकिस्तान की सरकार से चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण करने की भी बात कही है।भारत को बधाई देते हुए इमरान खान शासन के तहत पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री (Pakistan leader Fawad Hussain) ने अपने देश से बुधवार शाम को चंद्रयान -3 की चंद्रमा लैंडिंग का प्रसारण करने का आग्रह किया।उन्होंने एक्स पर लिखा पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण विशेष रूप से भारत के लोगों वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए। बहुत-बहुत बधाई।