Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
रूस के आरोपों पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्य मिलर ने कहा, हम भारत के चुनावों में खुद को शामिल नहीं करते हैं, क्योंकि हम दुनिया में कहीं भी चुनावों में खुद को शामिल नहीं करते हैं। ये फैसले भारत के लोगों को करने हैं। दरअसल, रूस ने लोकसभा चुनावों के बीच बड़ा दावा करते हुए कहा था कि अमेरिका भारत के चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा है और उसका मकसद आम चुनाव के दौरान देश को अस्थिर करना है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा था कि अमेरिका भारत के रानजीतिक परिदृश्य को बाधित करने का प्रयास कर रहा है। वह भारत की राजनीतिक समझ और इतिहास को नहीं समझता। जखारोवा ने यह बयान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिका की रिपोर्ट के संदर्भ में दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका लगातार भारत की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर निराधार आरोप लगाता रहा है। इसका मकसद भारत के अंदरूनी राजनीतिक परिदृश्य को बाधित करना और आम चुनावों में रुकावटें पैदा करना है। जखारोवा ने कहा कि अमेरिका की गतिविधियां स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में दखल को दिखाती हैं।उन्होंने कहा, अमेरिका भारत के खिलाफ लगातार झूठे आरोप लगा रहा है। उसे भारत की समझ नहीं है। इस वजह से वह लगातार धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में भारत पर निराधार आरोप लगाता रहा है।