Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया रूस दौरे के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की टिप्पणी पर सोमवार को भारत ने अपनी नाराजगी जाहिर की। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।बताया जा रहा है कि जेलेंस्की की टिप्पणी पर भारत की नाराजगी के बारे में यूक्रेन के दूतावास को बताया गया है। सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली ने जेलेंस्की की टिप्पणी पर भारतीय पक्ष के बारे में कीव को अवगत करा दिया है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछले मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मोदी की मॉस्को यात्रा को बहुत निराशाजनक और शांति प्रयासों के लिए एक झटका बताया था। एक्स पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने खासतौर पर यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमलों का जिक्र किया था, जिसमें उसी दिन कीव में बच्चों के अस्पताल पर हमला शामिल था। जेलेंस्की ने लिखा था, रूस ने यूक्रेन में बच्चों के सबसे बड़े अस्पताल पर मिसाइल से हमला किया, जिसमें युवा कैंसर रोगियों को निशाना बनाया गया। कई मलबे के नीचे दब गए। इससे बहुत निराशा हुई। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को एक ऐसे दिन पर मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी को गले लगाते देखना शांति प्रयासों के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। भारत रूस के लिए निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नए तरीके तलाश रहा है। इसके तहत रुपये-रूबल व्यापार को प्रोत्साहित करने के साथ रूस पर गैर-टैरिफ बाधाओं को उठाने के लिए दबाव डाला जा सकता है। 2022 की शुरुआत में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से भारत और रूस के बीच व्यापार बढ़ गया है। हालांकि, यह वृद्धि एकतरफा रही है, जिसमें भारत ने केवल तेल खरीदने पर जोर दिया है।