Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
Araria Journalist Murder दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की हत्या के मामले में मृतक पत्रकार के पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाने में केस दर्ज कर आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें चार को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं मामले में नामजद दो अभियुक्त पहले से अररिया जेल में बंद हैं।रानीगंज से दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में भरगामा थाना क्षेत्र का विपिन यादव पिता छेदी यादव मृतक विमल के गांव बेलसारा थाना रानीगंज का भवेश यादव पिता लस्सी यादव और आशीष यादव पिता देवानंद यादव व रानीगंज थाना क्षेत्र के ही कोशिकापुर उत्तर निवासी उमेश यादव पिता स्व तेजनारायण यादव शामिल हैं।