Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
शुभमन गिल...दिसंबर 2022 से IPL प्लेऑफ तक, क्रिकेट फैंस के दिल में ये नाम बहुत तेजी से गूंजा है। शुक्रवार को गिल ने 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में 129 रन की पारी खेलकर एक बार फिर फैंस को उनका नाम याद दिला दिया। गिल ने चौथे मैच में अपना तीसरा शतक लगाया और वह IPL में ऐसा करने वाले पहले ही खिलाड़ी बने।