Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप के कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। दिल्ली चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म है और स्वाभाविक रूप से अरविंद केजरीवाल की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है। AAP-दा की सबसे बड़ी संपदा भ्रष्टाचार है चाहे वह शराब नीति हो, दिल्ली जल बोर्ड हो या DTC बसों का घोटाला हो। इन सभी घोटालों का पर्यायवाची है AAP-दा। जमीन हड़पना और अपने नाम मासूमों की जमीनें करा लेना AAP के बड़े नेताओं का कारोबार रहा है।