Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बुधवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला है। साथ ही दो दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार पर असर देखने को मिला। इसके अलावा ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी असर पड़ेगा। आईजीआई हवाई अड्डे पर 100 मीटर तक घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग इलाके में मध्यम कोहरे के साथ शांत हवा रही। वहीं जबकि न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर और पालम में न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई।भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।अधिकांश इलाकों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।। जबकि शाम और रात के दौरान बहुत हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगावहीं दूसरी तरफ बीते मंगलवार को लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया था। दिन में तो लोगों को ठंड से राहत मिली। जबकि सुबह-शाम ठंड सता रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ था।