Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को विदेशों में भी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन होगा। आप समर्थक भारतीय जिस देश में रहते हैं, वहां मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसमें अमेरिका जर्मनी कनाडा स्वीडन यूनाइटेड किंगडम ऑस्ट्रेलिया फ्रांस समेत कई देशों में आप समर्थक एकत्रित होंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन इस मायने में भी अहम है कि अभी तक अमेरिकन व जर्मन सरकार समेत संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इस मसले में बयान दिया है।पार्टी का कहना है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने अपने देश के माहौल पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। उनकी आपस में बैठकें भी हुई हैं।