Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। कुछ ही मिनटों की बारिश में सड़कों पर पानी भर गया। दिल्ली के नजफगढ़ रोड पर जलभराव से ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम में हुई बारिश के कारण सेक्टर 52 ए में बरसात का पानी भर गया। बारिश और जलभराव के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया।दिल्ली में बृहस्पतिवार को शाम हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकाें को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। जलभराव से कई इलाकों में जाम लग गया। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज हुई। वहीं आया नगर में सबसे ज्यादा 53 एमएम बारिश दर्ज हुई।