Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
जो उत्तर प्रदेश 2017 से पहलेदेश के विकास का ब्रेकर माना जाता था आज वही देश को 50 खरब अमेरिकी डॉलर कीअर्थव्यवस्था बनाने के लिए ब्रेक थ्रू माना जा रहा है। पहले जहां हर साल तीन सौ से ज्यादा दंगे होते थे वहीं अब युवाओं को शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए दंगल होते हैं। पहले युवाओं के हाथों में तमंचे होते थे अब टैबलेट दिखाई देता है। यह बदलता हुआ उत्तर प्रदेश है। इसलिए अब राइजिंग के बाद शाइनिंग यूपी (उभरता और चमकता हुआ यूपी) है। अमर उजाला संवाद में राइजिंग उत्तर प्रदेश सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन शब्दों में बीते सात वर्षों में बदले हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर पेश की। कहा कि सरकार ने तुष्टीकरण नहीं बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की संतुष्टि को आधार बनाकर काम किया है। तुष्टीकरण सरकार का काम नहीं है होना भी नहीं चाहिए।