Loading...

 

Posted - Mar 4, 2025

Abu Azmi: औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे अबू आजमी शिवसेना सांसद दर्ज कराया केस बोले- धार्मिक भावनाएं आहत हुईं

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ वागले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने एस्टेट पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 299, 302, 356 (1) और 356 (2) के तहत मामला दर्ज कराया है। नरेश म्हास्के ने आरोप लगाया है कि मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली अबू आजमी की टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।सांसद म्हास्के ने कहा, अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। औरंगजेब जिसने हजारों हिंदू मंदिरों को नष्ट किया, महिलाओं पर अत्याचार किया, छत्रपति संभाजी महाराज को बेरहमी से प्रताड़ित किया, वह देश के खिलाफ था,