Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया लोकसभा चुनाव के लिए है न कि विधानसभा चुनाव के लिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में भी जाएगी। इससे पहले बनर्जी ने कहा था कि उन्हें शक है कि क्या देश की सबसे पुरानी पार्टी आगामी आम चुनाव में 40 सीटें भी जीत पाएगी। बनर्जी ने पार्टी को भाजपा को बनारस और प्रयागराज में हराने की चुनौती दी थी।उन्होंने झारखंड में कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ मंत्रियों को दोबारा शामिल किया जाता है तो पार्टी के भीतर बगावत हो सकती है। रमेश ने कहा ऐसा नहीं है। राज्यपाल ने शपथ ग्रहण समारोह में देरी की। चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बन गए हैं, मंत्रिमंडल का गठन होगा। पहले उन्होंने (भाजपा) महाराष्ट्र में शिवसेना को बांटा। फिर नीतीश कुमार को यू-टर्न लेने के लिए मजबूर किया। अब ईडी और सीबीआई के जरिए हेमंत सोरेन को सत्ता से बेदखल कर दिया है। यह अस्थिरता की राजनीति है। भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इंडिया गठबंधन से परेशान है।