Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज सैनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी नवनियुक्त मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सत्र बुलाने पर फैसला लेना है, जो सोमवार या मंगलवार को आयोजित हो सकता है।वहीं, हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। सैनी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।कैबिनेट बैठक के दौरान विधानसभा सत्र की तारीख तय की जाएगी, जिसमें सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। नई सरकार के गठन के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है, जिससे राज्य की आगामी रणनीतियों और नीतियों पर भी चर्चा की संभावना है।