Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
सरकार बनाने की तैयारीजम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। इसकी अधिसूचना देर रात जारी की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया। ज्ञात हो कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र को राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश भेजी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 अक्तूबर तक तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले अधिसूचना को मंजूरी दी। अब उपराज्यपाल नई सरकार के गठन के लिए नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को जल्द न्याेता दे सकते हैं।केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले शपथ ग्रहण समारोह से इंडिया गठबंधन एकजुटता और मजबूती का संदेश देने की तैयारी में है। उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के साथ ही कई राज्यों के सीएम को न्योता भेजा जा सकता है।डिया गठबंधन नेकां-कांग्रेस की जीत को भाजपा के एजेंडा को ही हार के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है। ऐसे में नेकां उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं से संपर्क साध रही है।