Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
मध्यप्रदेश के 39 छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवार तयभाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। ये सभी वो सीटें हैं जहां वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है और BJP लगातार दो बार से हार रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से उनके भतीजे विजय बघेल को उतारा है।ये खबर अहम क्यों है 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली थी। हालांकि, बाद में MP में कांग्रेस के 22 विधायक BJP में शामिल हो गए और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों में से BJP को सिर्फ 15 सीट पर ही जीत मिली थी। कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अब बीजेपी उन सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है जहां उसको हार मिली या फिर कमजोर दिख रही