Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
संगम तट पर अनेक गौरवशाली क्षणों को अविस्मरणीय बनाकर विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में महाकुंभ बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व की आखिरी डुबकी के साथ विदा हो गया। दुनिया के लिए इसकी सांस्कृतिक चेतना अनुकरणीय और यादगार बन गई। संतों-सितारों और राजनेताओं के अद्भुत समागम का भी यह साक्षी बना। महाकुंभ में विश्व की सबसे धनी महिलाओं में शुमार अमेरिकी महिला उद्योगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने संगम पर कल्पवास कर भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया तो दुनिया में गिनती के अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने सेवा के जरिए इसे अविस्मरणीय बना दिया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपालों के अलावा केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों ने भी महाकुंभ का हिस्सा बनकर विश्व समुदाय को एकता का संदेश दिया।