Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
ओडिशा में पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष के भीतर एक छिपी हुई सुरंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्य सिंह देब ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) जांच के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने गुरुवार को रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष के भीतर छिपी सुरंग को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। दरअसल, कई लोगों का मानना है कि मंदिर के रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में एक गुप्त सुरंग बना हुआ है।रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में गुप्त सुरंग के अटकलों के बीच पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्य सिंह देब ने कहा, एएसआई आंतरिक कक्ष की जांच के लिए लेजर स्कैनिंग जैसे उन्नत उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे उपकरण गुप्त सुरंगों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है।ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस विश्वनाथ रथ ने दस अन्य सदस्यों के साथ आंतरिक कक्ष के अंदर सात घंटे से भी अधिक समय बिताया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा, हमारे निरीक्षण के अनुसार, हमें गुप्त सुरंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने से बचने का आग्रह किया है।