Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सबसे बड़ा चुनावी अभियान मेरा बूथ-सबसे मजबू का आगाज मध्य प्रदेश से करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को खुद बूथ समिति सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने की प्लानिंग के मंत्र देंगे। पीएम के इस दौरे से एक दिन पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भोपाल पहुंच गए। दोनों नेताओं ने सभी लोकसभा सीटों से चयनित बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की।मध्यप्रदेश में होने जा रहे बूथ कैंपेन के आयोजन के पीछे सबसे बड़ी राजनीतिक वजह है आगामी माह में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव। इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव को लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। पांचों राज्यों से लोकसभा की 85 सीटें आती हैं। वहीं मध्यप्रदेश को भाजपा और संघ के सबसे मजबूत किले तौर पर जाना जाता है। पूरे देश में भाजपा की बूथ समितियों में 80 लाख सदस्य हैं इनमें सबसे ज्यादा 40 लाख सदस्य अकेले मध्यप्रदेश से हैं।मध्यप्रदेश में कुशाभाऊ ठाकरे के समय से भाजपा का संगठन सबसे ज्यादा मजबूत रहा है। मध्यप्रदेश को संघ और भाजपा की प्रयोगशाला के तौर पर भी जाना जाता है। यानी भाजपा के सभी प्रयोग और नवाचार मध्य प्रदेश में सफल होते रहे हैं। इसलिए पार्टी मध्यप्रदेश में यह बड़ा आयोजन करने जा रही है।