Loading...

 

Posted - Feb 18, 2025

Pabitra Margherita: पाबित्रा मार्गेरिटा बने शो स्टॉपर, स्वदेशी पहनावे के लिए दिखाया अपना लगाव

हाल ही में यूनियन मिनिस्टर स्टेट टेक्सटाइल पाबित्रा मार्गेरिटा ने एरी सिल्क की बनाई हुई ड्रेस पहनकर स्वदेशी वस्त्रों के लिए अपना प्रेम जाहिर किया है। वह शो स्टॉपर बनकर भारत टेक्स 2025 के मंच पर पहुंचे। यह आयोजन भारत मंडपम, दिल्ली में हुआ।पाबित्रा मार्गेरिटा ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई टेक्सटाइल में ही की है। अब वह यूनियन मिनिस्टर स्टेट टेक्सटाइल हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय पहनावे और परिधानों के लिए अपना प्यार दिखाया।  भारत मंडपम में शिलॉन्ग के डिजाइनर डेनियल की बनाई ड्रेस को पहना। पाबित्रा मार्गेरिटा ने इस मौके पर कहा कि यह उनके लिए गर्व करने वाला क्षण है।भारत टेक्स 2025 का मकसद टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बदलना है। जिससे यह क्षेत्र तरक्की करे और आगे बढ़े। इस मंच के जरिए भारतीय परिधानों की विरासत को शो केस किया गया है। साथ ही नई इनोवेशन पर भी काम करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा टेक्सटाइल इंडस्ट्री को भविष्य के हिसाब से तैयार करना भी इस मंच का मकसद है। यह कार्यक्रम 14-17 फरवरी तक आयोजित किया गया।