Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
पाकिस्तान से आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आ जाती है, जो वहां के लोगों की मानसिकता को दर्शाती है। अब लाहौर की एक घटना ने एक बार फिर यहां की तस्वीर पेश कर दी है। यहां एक महिला को एक पोशाक पहनना भारी पड़ गया। बेचारी महिला ने सोचा भी नहीं होगा कि वह जो पहन रही हैउसकी वजह से उसे पुलिस थाने जाना पड़ेगा। दरअसल शॉपिंग के लिए गई एक महिला मॉब लिचिंग का शिकार हो गई। उसे अरबी प्रिंट वाली पोशाक पहनने पर लोगों के एक समूह ने घेर लिया। यह है मामला लाहौर में एक महिला की भीड़ ने जान लेने की कोशिश की। शहर के अचरा बाजार में एक होटल में खाना खाने आई महिला की ड्रेस पर अरबी भाषा में प्रिंट था। इसे कुरान की आयत बताते हुए कुछ लोगों ने महिला पर ईशानिंदा का आरोप लगा दिया। इसके बाद देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। महिला को चारों ओर से घेर लिया गया और उसपर कुरान का अपमान करने का आरोप लगाने लगे।