Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। टिहरी लोकसभा में कुल 15,77,664 वोट थे। इनमें से 8,42,212 वोट पड़े हैं। यहां महिलाओं के वोट 4,20,964 हैं, जबकि पुरुषों के वोट 4,27,234 हैं। 14 थर्ड जेंडर हैं। इस तरह यहां भी महिला मतदाता चुनाव परिणाम तय करने में अहम साबित होंगी।गढ़वाल में कुल पड़े कुल वोटों में 3,79,833 महिलाएं, 3,37,993 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा आठ थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। इसी प्रकार, अल्मोड़ा लोकसभा के कुल 13,39,327 मतों में से 3,48,378 महिला और तीन लाख पांच हजार 16 पुरुष मत पड़े हैं। इन दोनों सीटों पर महिला मतों की संख्या अधिक है। जो राजनीतिक दल आधी आबादी को रिझाने में कामयाब हुआ होगा, ईवीएम से उसकी किस्मत का पिटारा खुलने वाला है।