Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को संन्यास का एलान कर दिया। बुधवार को उन्हें महिलाओं की 55 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से बाहर कर दिया गया था। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। माना जा रहा था कि विनेश का पदक पक्का हो गया है, लेकिन उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। उनके संन्यास की खबर से हर कोई स्तब्ध है। वहीं, सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विनेश फोगाट लड़ते-लड़ते थक गईं। माना जा रहा है कि थरूर का इशारा केंद्र और बाकी पर था कांग्रेस सांसद थरूर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, इस सिस्टम से पक गई है ये लड़की, लड़ते-लड़ते थक गई है ये लड़की।दरअसल