Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
केंद्र सरकार ने गुरुवार को अश्लील कंटेंट प्रसारित करने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया। इसके साथ 19 वेबसाइट्स 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए हैं। ये ऐप OTT प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पेश कर रहे थे। इससे पहले इन OTT ऐप्स को कई बार चेतावनी दी गई थी इसके बावजूद इनके कंटेंट में किसी तरह का सुधार नहीं पाया गया। 12 मार्च को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की बैठक में यह फैसला ले लिया गया था। हालांकि इन ऐप्स की लिस्ट आज जारी की गई है। क्यों बैन लगाया गया सरकार के मुताबिक इनके कंटेंट में अश्लीलता थी। कई जगह महिलाओं को अपमानजनक तरीके से दिखाया जाता था। स्टूडेंट और टीचर के रिश्तों के अलावा पारिवारिक रिश्तों को भी गलत तरीके से पेश किया जाता था। सरकार ने बताया कि 18 OTT ऐप्स में से एक ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं। हालांकि इसका नाम नहीं बताया गया। दो अन्य ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिले हैं। इसके अलावा इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों को अपनी वेबसाइट्स और ऐप्स की तरफ अट्रैक्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का भी यूज किया। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुल मिलाकर 32 लाख से अधिक यूजर्स हैं।इससे पहले मंत्रालय ने कहा था