Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
केजरीवाल ने LG से कहा कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी दिल्ली में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्याकल की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली में 16 साल की लड़की की हत्या से जुड़ी रही। आरोपी जिस समय लड़की पर चाकू से वार कर रहा था तब कई लोग वहां से गुजर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर उप राज्यपाल विनय सक्सेना पर सवाल उठाए हैं। हम आपको इसकी वजह भी बताएंगे। दिल्ली में नाबालिग की हत्या करने वाला गिरफ्तार लड़की के शरीर पर चाकू के 16 जख्मदिल्ली के शाहबाद में 16 साल की लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। पुलिस ने 20 साल के आरोपी साहिल को UP के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल ने 6 बार साक्षी के सिर पर पत्थर भी पटका था।CM अरविंद केजरीवाल ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा राजधानी में अपराधी बेखौफ हो गए हैं पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।