Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
विपक्षी गठबंधन के अध्यक्ष के ताज में भरे कांटे निकालने की चुनौतियों से जूझ रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिष्ठा गृहनगर में भी दांव पर है। वह खुद मैदान में नहीं हैं, पर दो बड़ी चुनौतियां हैं। पहली, डॉ. उमेश जाधव से पिछली हार का हिसाब बराबर करने की। और, दूसरी कड़े मुकाबले में फंसे दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को जिताकर परदे के पीछे की सियासत से मुख्यधारा में लाने की। गुलबर्गा सीट पर इस बार लड़ाई कड़ी, बड़ी और रोचक भी है। शहर में बंध रहे कांग्रेस और खरगे की तारीफों के पुल गांव पहुंचते-पहुंचते दरकने लगते हैं। वजह है