Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
प्रेसिडेंट चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने किया सम्मानित-भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रिपब्लिक ऑफ सूरीनाम के प्रेसिडेंट चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने सोमवार को उन्हें ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ यैलो स्टार’ अवॉर्ड दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ये अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।अवॉर्ड पाने के बाद मुर्मू ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह न सिर्फ मेरे लिए बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने सूरीनाम में भारतीयों के पहुंचने के 150 साल पूरे होने पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।