Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को लेकर पंजाब में भी आक्रोश है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा शिअद और कांग्रेस ने भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना की और केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। पंजाब आप ने कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के बजाय नौ साल से केवल यह तय करती रही है कि महिलाओं को कैसे और किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हुए भयानक, बेशर्म और क्रूर अपराधों से स्तब्ध हूं। वहीं सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मणिपुर आक्रोश देश के माथे पर कलंक है।