Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश राजस्थान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 16 किसान जत्थेबंदियों ने आज ट्रैक्टर रैली और चंडीगढ़ घेराव का आह्वान किया है। करीब दस हजार किसानों के चंडीगढ़ की ओर कूच करने की योजना है। सोमवार से ही किसानों को रोकने के लिए उनकी धरपकड़ की जा रही है। चंडीगढ़ में किसानों को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद। खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर पंजाब हरियाणा के किसान जत्थेबंदियों ने आज चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया हुआ है। वहीं किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं। इन सभी जगह बैरिकेडिंग कर हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स तैनात कर दी गई है।