Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
यूपी के कई जिलों में 20 व 21 फरवरी को मौसम में बदलाव हाेने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुरखीरी समेत करीब 33 जिले व आसपास के इलाकों में मौसम बदलेगा व हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।इधर, बुधवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे व धीमी गति से हवा चली। मगर तापमान में ज्यादा गिरावट न होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। जबकि वाराणसी व प्रयागराज में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। पश्चिम यूपी में मौसम सूखा रहा, पर शाम में तापमान में कुछ गिरावट हुई और हवा की गति मध्यम बनी रही है। गोरखपुर व मिर्जापुर जैसे पूर्वी यूपी के क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रभाव बना है।मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में आसमान साफ रहेगा। शाम व सुबह के समय धुंध, हल्का कोहरा रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।