Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में वॉरशिप INS विंध्यगिरि को लॉन्च किया। यह वॉरशिप एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और ऑटो मेलारा नौसैनिक गन से लैस है जो दुश्मन के जहाज या हेलिकॉप्टर पर हमला कर उसे तबाह कर सकती है। इसमें दो डीजल इंजन लगे हैं। इसके अलावा 2 जनरल इलेक्ट्रिक इंजन लगे हैं। यानी यह इलेक्ट्रिक डीजल युद्धपोत है।ये खबर अहम क्यों है विंध्यगिरी अगर 52 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चले तो इसकी रेंज 4600 किलोमीटर रहेगी। अगर 30-33 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चले तो यह 10200 किलोमीटर तक जा सकता है। इसमें इमरजेंसी बचाव या हमला करने के लिए दो बोट्स हैं। इसमें एक साथ 35 अधिकारियों सहित 226 नौसैनिक तैनात हो सकते हैं।