Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
1 दिवाली पर बड़ी राहत: हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज बस 24 घंटे चालू रहेगा पूछताछ केंद्रदिवाली के मद्देनजर परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके साथ ही हर बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए 24 घंटे पूछताछ केंद्र चालू रहेगा।आगरा में दिवाली को लेकर परिवहन निगम की तरफ से दिल्ली (एनसीआर) के लिए अतिरिक्त बसें शुक्रवार की सुबह से चलना शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को आईएसबीटी से हर आधे घंटे में दिल्ली और नोएडा के लिए बस मिलेगी। सभी बस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र 24 घंटे चालू रहेगा। दिल्ली से आगरा व कौशांबी और दिल्ली से आगरा आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम की तरफ से 250 बसों का संचालन किया जाएगा। आईएसबीटी से शुक्रवार की सुबह से हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए बस मिलना शुरू हो जाएंगी। बिजलीघर और ईदगाह बस स्टेशन से अन्य जिलों व राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। वैसे बृहस्पतिवार की शाम से यात्रियों की भीड़ निकलने लगी।आईएसबीटी प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर 10 मिनट के बाद माइक से जानकारी दी जा रही है। बस स्टेशन के बाहर किसी बस को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। दिल्ली के साथ लंबी दूरी की बस सेवा पर ध्यान दिया जा रहा है।