Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
बहुत से लोगों को अपने साथ अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करने का शौक होता है। इंटरनेट पर भी ऐसे लोगों के वीडियो अधिक वायरल होते है। यही वजह है कि लोग अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करने में रुचि रखते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक महिला ने अपने बालों के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं।सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने एक इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपने बालों में मछलियों के लिए तालाब बनवा लिया है। जी हां, महिला ने अपने सिर पर छोटा से एक्वेरियम बनवाया है जिसमें मछलियां भी तैरती दिख रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो...सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक सैलून में बैठी है। इस दौरान दो शख्स उसके बालों पर अलग तरह की कलाकारी करते दिख रहे हैं। उन्होंने महिला के बालों में कुछ लगाकर उसे शख्स बना दिया है और इसे एक छोटे से कटोरे जैसा आकार दे दिया है। इसके बार एक शख्स इसमें पानी और गोल्डन कलर की छोटी मछलियां भी डाल देता है। ऐसे में महिला बिल्कुल साधारण तरीके से बैठी है, जैसे उसे ये करने में काफी मजा आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान है और जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को aheadhairmedia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 20 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है