Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण पूर्व अरब सागर पर एक गहरे दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम चक्रवाती तूफान बिपारजॉय में बदल गया। बिपारजॉय नाम बांग्लादेश ने दिया है। यह तूफान अभी 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।
चक्रवाती तूफान अभी गोवा से करीब 920 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण और मुंबई से 1050 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में है। इसके उत्तर दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे एक बहुत ही तेज चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से 6 जून को केरल-कर्नाटक के और लक्षद्वीप के तटों पर और 8 जून से 10 जून तक कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तटों पर समुद्र में तेज हवाओं के साथ और बहुत ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी है।